बेसन इस बार गालों पर नहीं बल्कि बालों पर लगाना है
बेसन चेहरे पर लगाने से लाभ मिलता है, यह बात तो ज्यादातर लोग जानते हैं। लेकिन ये सीक्रेट कम ही लोगों को पता है कि त्वचा को नूरानी बनाने वाला बेसन बालों को घनघोर घटाओं जैसा काला भी बना देता है।
बेसन के बारे में यह बात सुनकर आपको हैरानी हो सकती है। हम आपकी हैरानी की वजह समझ सकते हैं। लेकिन सिर्फ यही कह सकते हैं कि आप यकीन करिए और यहां बताई गई विधि और टिप्स को अपनाकर देखिए। बालों से जुड़ी आपकी कई तरह की समस्याएं दूर हो जाएंगी और काले घने बाल पाने का आपका सपना भी पूरा होगा (Summer Hair Care)।
बालों की इन समस्याओं को दूर करे
बेसन का हेयर मास्क लगाने से बालों की कई समस्याएं देखते ही देखते गायब हो जाती हैं। मात्र 2 से 3 बार बेसन हेयर मास्क लगाने पर आपको बहुत अधिक राहत मिलेगी। गर्मी के मौसम में बालों की इन समस्याओं को दूर करने में हेयर मास्क बहुत प्रभावी है।
-बालों का झड़ना रोके
-डैंड्रफ दूर करे
-बालों का रुखापन दूर करे
-डैमेज कंट्रोल करे
-बालों को पतलापन दूर करे
-सिर की खुजली से राहत दे
-बालों का प्राकृति रंग लौटाए
ऐसे बनाएं बेसन का हेयर मास्क
-1 कप बेसन
-2 विटमिन-ई के कैप्सूल
-2 चम्मच ऐलोवेरा जेल
-1 चम्मच सरसों का तेल
-1 से डेढ़ कप पानी
इन सभी चीजों को मिलाकर हेयर मास्क तैयार करें और 30 से 40 मिनट के लिए बालों में लगा लें। इसके बाद ताजे पानी से शैंपू करें और बालों को प्राकृतिक रूप से सूखने दें। आप सप्ताह में 1 से 2 बार इस हेयर मास्क का उपयोग कर सकती हैं।
बालों में गर्मी के मौसम में पसीना और खुजली की समस्या बहुत सामान्य बात है। पसीने के कारण बालों में लगातार नमी बनी रहती है, इससे बालों की जड़ें कमजोर होने लगती हैं और बाल तेजी से झड़ते हैं।
जबकि कुछ लोगों को गर्मी के मौसम में सिर की त्वचा में अधिक ऑइल आने की समस्या होती है। इससे उनके बाल बहुत जल्दी ऑइली और चिपचिपे हो जाते हैं। यदि आपको इनमें से कोई भी समस्या है तो आपको बेसन का हेयर मास्क सप्ताह में कम से कम एक बार जरूर लगाना चाहिए।
दरअसल, बेसन आपके बालों की जड़ों पर किसी जादू की तरह काम करता है। यह हेयर फॉलिकल्स को मजबूती देता है और इसके जरिए हेयर ग्रोथ को प्रमोट करता है। यानी बालों पर बेसन लगाने से आपके बाल जल्दी लंबे होते हैं और जड़ों को मजबूती मिलने से बालों का झड़ना भी कम होता है। यहां हम आपके लिए बालों पर बेसन लगाने की विधि और इसके लाभ की जानकारी लेकर आए हैं।

पाठको की राय